Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मां जगत जननी काली माता का स्थापना दिवस श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया: NN81

 

नौरोजाबाद / उमरिया

मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट

उमरिया जिले के करकेली जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत नरवार में स्थित मां जगत जननी काली माता मंदिर का स्थापना दिवस 30 जनवरी प्रदोष तिथि, को बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हरीश कुमार पांडे  द्वारा श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का वाचन किया गया। भक्ति भाव के साथ मां काली के पुजारी द्वारा कथा को श्रवण किया गया ।साथ ही रामचरितमानस का मधुर गायन उपस्थित भक्तों द्वारा किया गया। इसके पश्चात माता रानी की मंगल आरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कन्या भोज का आयोजन किया गया। कन्याओं को दक्षिणा देकर विधिवत विदा किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

ग्रामीणों का मां जगत जननी काली माता के प्रति अटूट विश्वास है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से माता के दरबार में अपनी मनोकामना लेकर आता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा।

माता रानी के दरबार में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं। मंदिर प्रांगण के सामने भगवान भोलेनाथ का मंदिर भी स्थित है, जहां समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम एवं अनुष्ठानों का आयोजन होता रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes