Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खरगोन पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दी दबिश: NN81

 

खरगोन 

खरगोन से संवाददाता अजीज सूफी                                                 

 

थाना कसरावद पर की गई कार्यवाही ग्राम भीलगाँव में अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्टी को किया ध्वस्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब व शराब बनाने के संसाधनो को किया जप्त

पुलिस ने मौके पर 200 लीटर लहान भी किया नष्ट


पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य में थाना कसरावद पर पुलिस टीम ने अवैध कच्ची महुआ शराब ठिकानों पर दबिश देकर अवैध कच्ची शराब जप्त व महुआ लहान नष्ट कर कार्यवाही की गई है ।


घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 20.01.26 को तड़के सुबह पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम भीलगाँव का रहने वाला महेश पिता थवारिया, ग्राम भीलगाँव में अवैध कच्ची महुआ शराब की भट्टी संचालित कर रहा है ।


मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर रवाना किया गया । जहां पुलिस टीम के द्वारा दबिश दी गई जिसमे मौके पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अवैध कच्ची शराब की भट्टी संचालित करते एक व्यक्ति मिला जिससे उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम महेश पिता थवारिया निवासी ग्राम भीलगाँव का होना बताया । 


पुलिस टीम के द्वारा मौके पर से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती लगभग 3000/- रुपये व अवैध कच्ची शराब बनाने के संसाधनो को नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया एवं अवैध संचालित भट्टी व लगभग 200 लीटर लहान कीमती लगभग 10,000/- रुपये को मौके पर नष्ट किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 22/26 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।


पुलिस टीम –

उक्त प्रकरण मे एसडीओपी मण्डलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि जितेन्द्र कवचे, उनि महेश यादव, उनि अजय भाटिया, आर हरिओम कौशिक, आर सौरभ बघेल, आर बलराम, आर रघुनाथ एवं मआर वंदना का विशेष योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes