Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, गुटखा व्यापारी से स्कूटी सहित 4 लाख की डकैती का सरगना गिरफ्तार: NN81

 

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली


श्री धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा द्वारा लुट/डकैती व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व घटनाओं का राजफास करने के लिये अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी पर 20,000 हजार का ईनाम घोषित कर घटना का राजफास करने के निर्देश दिये गये थे।


दिनांक 13.01.2026 को प्रार्थी श्री नारायण दास पिता भगवान दास सिंधी निवासी ए136 शास्त्री नगर भीलवाड़ा ने थाना कोतवाली पर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 12.01.2026 को समय रात्रि 10:40 मिनट पर दुकान से घर आ रहा था कि घर के सामने ही 4-5 युवकों ने हमला कर स्कूटी तथा उसमें रखे 4 लाख रुपये छीन कर ले गए।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता मोहित सिंह पिता अजयपाल सिंह राजपूत निवासी ईरास थाना सदर भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ पर बताया कि गुटखा व्यापारी के प्रतिदिन दिनभर का कैश अकेले स्कूटी पर घर ले जाने की जानकारी उनकी दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करने से उसे ज्ञात थी। फरवरी 2025 में भी उसने इसी व्यापारी से लुट का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली।


गिरफ्तार अभियुक्त:

1. मोहित सिंह पिता अजयपाल सिंह राजपूत उम्र 21 साल निवासी ईरास थाना सदर भीलवाड़ा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes