Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक कोठारी व कार्यकर्ताओं अभिनंदन कर दी शुभकामनाएं: NN81

 

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली


नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भीलवाड़ा में हर्ष


भीलवाड़ा = भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नितिन नवीन  को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए भीलवाड़ा विधायक अशोक  कोठारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी है।

     विधायक अशोक  कोठारी ने अपनी शुभकामनाओं में विश्वास जताया कि  नितिन नवीन के  कुशल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर होगी। उन्होंने कहा की नितिन नवीन  के संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और उनके मार्गदर्शन में भाजपा न केवल संगठन के रूप में मजबूत होगी, बल्कि देश में विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए एक अग्रणी शक्ति बनी रहेगी।

      नितिन नवीन के चुने जाने पर विधायक कोठारी के साथ ही इस  नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड , भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली , भगवान सिंह  चौहान, नगर निगम के उपमहापौर रामलाल योगी ,,कन्हैया लाल स्वर्णकार, अनिल दाधीच, प्रदीप सांखला, बाबू लाल टाक, आनन्द चपलोत, एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेन्द्र सिंह राठौड़,संजय राठी, विवेक निमावत, एडवोकेट राघव आचार्य, सत्य नारायण गुग्गड़,शंकर गुर्जर, शंभू  वैष्णव,कमल कोठारी, एडवोकेट हंसराज यादव, चेतन मानसिंहका, सुंदर लाल बम्बोड़ा,  गिरींद्र मिश्रा, दिलीप सोनी, प्रिंस जैन, अजय पाराशर, दिनेश सुथार, पृथ्वीराज सिंह,  करण सिंह सहित विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया और अपनी प्रसन्नता का इजहार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes