न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली
आरोपिया संजू देवी को किया गिरफ्तार।
श्री धर्मेन्द्र सिह (आई.पी.एस.) जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाडा कि आदेषानुसार पुलिस थाना मांडलगढ क्षेत्र के मानपुरा गांव में माता द्वारा अपने पुत्र व पुत्री की हत्या की घटना की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुये श्री पारस जैन अति0 पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भीलवाडा के निर्देषन में व श्री बाबूलाल वृताधिकारी मांडलगढ के सुपरविजन में श्री घनष्याम मीणा पु0नि0 थानाधिकारी मांडलगढ के नेतृत्व मे थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 11.01.2026 को थाना मांडलगढ पर सुचना मिली की गांव मानपुरा मे एक महिला द्वारा अपने पुत्र व पुत्री की हत्या कर दी है वगैरा सूचना पर श्री घनष्याम मीणा पु0नि0 थानाधिकारी मांडलगढ मय जाप्ता के मौके पर पहुॅचें जहां राजू तेली के रहनवासी मकान मे संजू देवी द्वारा अपने पुत्र भैरू तेली उम्र 6 साल व पुत्री नेहा तेली उम्र 10 साल की लोहे के सरिये से गले पर बार-बार वार करके दोनो की हत्या की गई जिस पर मौके पर घटना मे प्रयुक्त उपकरणों को जप्त किया जाकर प्रार्थी श्री प्रभु लाल तेली पुत्र खाना तेली उम्र 53 साल निवासी मानपुरा थाना मांडलगढ की रिपोर्ट पर आरोपिया माता संजू देवी के विरूद्व प्रकरण संख्या 11/2026 धारा 103(1) बीएनएस मे थाना मांडलगढ पर दर्ज किया जाकर आरोपिया माता संजू देवी पत्नि राजू जाति तेली उम्र 30 साल निवासी मानपुरा थाना मांडलगढ जिला भीलवाडा को आज दिनांक 16.1.2026 को गिरफतार किया गया।
पुलिस टीम:-
1 श्री घनष्याम मीणा पु0नि0 थानाधिकारी पुलिस थाना मांडलगढ
2 श्री रामसिह सउनि पुलिस थाना मांडलगढ
3 श्री राजेन्द्र कानि 445 पुलिस थाना मांडलगढ
4 श्री गोपाल लाल कानि 1613 पुलिस थाना मांडलगढ
5 श्री हनुमान सहाय कानि 845 पुलिस थाना मांडलगढ
6 श्रीमति सुमन म0 कानि 982 पुलिस थाना मांडलगढ
गिरफतार मुलजिमा नाम:-
1 संजू देवी पत्नि राजू जाति तेली उम्र 30 साल निवासी मानपुरा थाना मांडलगढ जिला भीलवाडा
