संवाददाता शहजाद वेग टीकमगढ़( बल्देवगढ़) मध्य प्रदेश ,
जनपद बल्देवगढ़ में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान एक मामला चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के समय जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के (ए.ई) रोहित सगरिया मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए नजर आए। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों और मीडिया कैमरों में कैद हो गया।
गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय और गरिमामय अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश को गंभीरता से सुना जाना अपेक्षित होता है, लेकिन इस दौरान एक जिम्मेदार अधिकारी का मोबाइल में व्यस्त दिखना प्रशासनिक मर्यादा और अनुशासन पर सवाल खड़े करता है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे। कुछ लोगों का कहना था कि जब आम जनता से नियमों और अनुशासन के पालन की अपेक्षा की जाती है, तो अधिकारियों को स्वयं उसका उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
हालांकि इस पूरे मामले पर आकांक्षा श्रीवास्तव जनपद सीईओ ने जाँच की बात कही है लेकिन कब कार्यवाही होगी यह सवाल अभी भी बना हुआ है
