लोकेशन बल्देवगढ़ जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश रिपोर्टर शहजाद वेग
न्यूज़ नेशन 81
बल्देवगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक दृगपाल सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन खेल संघों के सहयोग से 12 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के मध्य आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रथम चरण में ब्लॉक स्तर पर चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया इसमें मॉडल स्कूल के खेल मैदान एवं मिनी खेल स्टेडियम पर क्रिकेट बैडमिंटन बास्केटबॉल एथलेटिक्स पीट्टू शतरंज खो खो योग स्विमिंग वेटलिफ्टिंग कुश्ती आदि खेलों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं एवं खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया गया इन खेलों में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा के आयोजन में मॉडल स्कूल के प्राचार्य एम एल प्रजापति उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य दीपक यादव कन्या विद्यालय के प्राचार्य सरोज बिहारी अहिरवार वरिष्ठ अध्यापक कमलेश मिश्रा हरिनारायण गर्ग रफीक मोहम्मद हीरालाल रैकवार एम पी अहिरवार खेल प्रशिक्षक शिवेंद्र प्रजापति विपिन त्रिपाठी अंजलि भटनागर विक्रम सिंह धर्मेंद्र रैकवार का विशेष सहयोग रहा चयन स्पर्धा में उत्साहपूर्वक खिलाड़ियों ने भाग लिया
