Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

 पुलिस थाना प्रतापनगर द्वारा आजादनगर में हुई चाकुबाजी की घटना पर की त्वरित कार्यवाही : NN81


 

नामजद आरोपी सुनिल सिंह को किया गिरफ्तार।

 

भीलवाड़ा = धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाडा द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री पारस जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय के निर्देशन में एवं श्री सज्जन सिंह वृताधिकारी, वृत शहर के निकटतम सुपरविजन में श्री राजपाल सिहं पु.नि. थानाधिकारी थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 12.01.2026 को परिवादी श्री तनवीर आलम पुत्र श्री मोहम्मद हारून उम्र 30 साल निवासी बी-322 आजाद नगर भीलवाड़ा थाना प्रताप नगर ने एमजीएच भीलवाड़ा में बयान किया कि शाम को 8.30-9.00 बजे के बीच मैं घर पर था मेरा चचेरा भाई मोहम्मद अख्तर पुत्र मोहम्मद आरिफ रंगरेज आया जिसने बताया कि मेरा मोबाइल चीकू ढोली व सुनील ढोली ने मेरा मोबाइल छीन लिया इस पर मैं व मेरे बड़े पापा आरिफ जी, आवेश व आरिफ के साथ मोहल्ले में मोबाइल छीनने वालों से बात करने के लिए गए थे इतने में चीकू ढोली व सुनील ढोली व इनकी औरतों ने घर से लकड़िया निकाली और हमारे पर हमला किया जिससे सुनील ढोली व चिकु ढोली ने चाकू निकाला जिसे मेरे व आरिफ मोहम्मद, आवेश के साथ मारपीट की जिससे मेरे दाहिने पैर की जांघ पर चाकू मारा व आरीफ जी के सिने में दाहिनी तरफ व पेट पर और जांघ पर चाकू मारा और सिर पर भी चोटें आई तथा आदेश के भी चाकू से दाहिने जांघ पर चोट आई है चीकू दमामी व सुनील ढोली और उनके परिवार की औरतों व 5-7 दोस्तों ने मिलकर हमारे को जान से मारने के लिए यह हमला कर चोट पहुंचाई है जिस पर थाना प्रतापनगर पर प्रकरण सं. 24/2026 धारा 189(2),109(1),115(2) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। 

टीम द्वारा किया गया प्रयासः- प्रकरण में घटना की गंभीरता को देखते हुए गठित टीम द्वारा घटना की सुचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंच चाकुबाजी की घटना में संलिप्त आरोपी सुनिल सिंह को बाद पूछताछ के गिरफ्तार किया गया व अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

गठीत टीमः-

01. श्री राजपाल सिंह पु.नि. थानाधिकारी, थाना प्रतापनगर भीलवाडा। 

02. श्री भवानी सिंह आरपीएस प्रो. थाना प्रतापनगर भीलवाडा। 

03. श्री शिवराज सउनि थाना प्रतापनगर भीलवाडा। 

04. श्री धीरज शर्मा कानि. 220 थाना प्रतापनगर भीलवाडा (विशेष योगदान)

05. श्री सुरेश कुमार कानि. 1952 थाना प्रतापनगर भीलवाडा (विशेष योगदान)

06. श्री सोराज कानि. 1297 थाना प्रतापनगर भीलवाडा।  

07. श्री नरेन्द्र सिंह कानि. 2019 थाना प्रतापनगर भीलवाडा। 


गिरफ्तारशुदा आरोपीः-

सुनिल सिंह पिता गजेन्द्र सिंह जाति रावणा राजपुत उम्र 26 साल निवासी खिवंसर जिला नागौर हाल नानुराम गुर्जर के मकान में किरायेदार प्रतापनगर स्कुल के पीछे, आजादनगर थाना प्रतापनगर भीलवाडा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes