Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पंडित हरिराम द्विवेदी के द्वितीय पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण का हुआ आयोजन - NN81


 पंडित हरिराम द्विवेदी के द्वितीय पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण का हुआ आयोजन

वाराणसी के मोतीझील महमूरगंज में पंडित हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध न्यास द्वारा एवं नेतृत्व पंडित रामानंद तिवारी अध्यक्ष पंडित हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध न्यास राजेश कुमार द्विवेदी अरुण कुमार द्विवेदी के संयुक्त तत्वाधान में सम्मान समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण का आयोजन किया गया इस अवसर पर यश :काई साहित्यकार पंडित हरिराम द्विवेदी के द्वितीय पुण्यतिथि पर पूर्वांचल के नाम चिन कवि एवं साहित्यकार द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉक्टर कमलाकर त्रिपाठी एवं मुख्य अतिथि प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी रहे विशिष्ट अतिथि डॉ दयाशंकर मिश्र आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार अशोक तिवारी महापौर वाराणसी डॉक्टर धर्मेंद्र राय सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश सारस्वत अतिथि डॉक्टर हरेंद्र राय सदस्य उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश व प्रोफेसर सविता भारद्वाज भूतपूर्व प्राचार्य गाजीपुर प्रोफेसर आशा यादव प्रवक्ता बसंत कन्या महाविद्यालय एवं योगेश अग्रवाल लालू जी डेरा वाले रहे इस कार्यक्रम में सम्मान पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव मिर्जापुर प्रोफेसर रामनारायण तिवारी गाजीपुर डॉक्टर दुर्गेश उपाध्याय वाराणसी को सम्मानित किया गया एवं पुस्तक का लोकार्पण धनुष यज्ञ शतक इसके रचनाकार डॉ जयप्रकाश मिश्रा लोग भूषण साहित्यकार रहे इस अवसर पर काशी के साहित्यकार कवि एवं रचनाकार बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes