Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

03 स्थाई वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता - NN81


खरगोन जिले से संवाददाता अजीज सूफी

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी के द्वारा स्थाई वारंट तामीली हेतु विशेष अभियान दिनांक 01.01.26 से 31.01.26 तक चलाया जा रहा है तथा अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारियों को स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया था। उपरोक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय श्वेता शुक्ला अनुविभाग मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद को 03 स्थाई वारंटियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर से किया गिरफ्तार।

कार्यवाही की विवरण – पुलिस थाना कसरावद पर तीनों स्थाई वारंटियों क्रमशः1.रोहित पिता सुरेश कनेरिया जाति राजपूत उम्र 30 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड खरगोन रोड़ कसरावद 2.राहुल पिता सुखदेव जाति भील उम्र 20 साल निवासी सुली बैड़ी कसरावद 3.मुकेश पिता विमल राजोरिया जाति ठाकुर उम्र 44 साल निवासी ग्राम पाल्दा थाना खजराना जिला इन्दौर की तलाश लगातार की जा रही थी किन्तु वारंटियों के संबंध में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो रही थी बाद आज दिनांक 08.01.26 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद के द्वारा त्वरित कार्यवाही की योजना बनाकर थाना पर 03 अगल – अलग पुलिस टीम तैयार कर रवाना की गई बाद तीनों स्थाई वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली, तीनों वारंटी काफी समय से फरार चल रहै थे तथा माननीय न्यायालय में पेशी दिनांक को उपस्थित नहीं हो रहै थे।  तीनों स्थाई वारंटियों को पंचानों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार किया गया जिन्हें माननीय जेएमएफसी न्यायालय कसरावद में पेश किया जाएगा।


 


स्थाई वारंटियों के नाम व पते


1.रोहित पिता सुरेश कनेरिया जाति राजपूत उम्र 30 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड खरगोन रोड़ कसरावद


2.राहुल पिता सुखदेव जाति भील उम्र 20 साल निवासी सुली बैड़ी कसरावद


3.मुकेश पिता विमल राजोरिया जाति ठाकुर उम्र 44 साल निवासी ग्राम पाल्दा थाना खजराना जिला इन्दौर


 


सराहनीय कार्य – उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डलेश्वर श्रीमान श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि जितेन्द्र कवचे, सउनि मोहन सिंगला, प्रआर.811 भगवान, प्रआर.404 जितेन्द्र रावत, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर.655 विकास अवासे, आर.460 राकेश चौहान, आर.760 का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes