Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सर्व हिंदू समाज द्वारा ग्राम पूंजापुरा में विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया - NN81


 न्यूज नेशन 81 संवाददाता 

मोतीलाल गोयल 

तहसील उदयनगर जिला देवास मध्यप्रदेश 


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सर्व हिंदू समाज द्वारा ग्राम पूंजापुरा में विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया


। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की फोटो पर माल्यार्पण कर शुरू किया गया


, कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि पूज्य स्वामी डॉ.परमार्थ देव जी ने कहा कि सनातन तभी मजबूत हो सकता है जब वह जाति पाति का भेद हमारे अंदर से खत्म हो। उन्होंने कहा कि भारत माता की पूजा सफल होगी जब सभी जाति के लोग एक हो, पिछड़ी जाति का सहयोग करके उनका मुख्य धारा में लाना है, शिक्षा की व्यवस्था करनी पड़ेगी और सबको नशा मुक्त रहना पड़ेगा। 


कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसादी का भी वितरण किया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। 


कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूज्य स्वामी डॉ.परमार्थ देव जी महाराज मुख्य केंद्रीय प्रभारी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार 

राजेंद्रजी आर्य भारत स्वाभिमान ट्रस्ट राज्य प्रभारी मध्य प्रदेश 

कृष्ण योगेंदर रघुवंशी पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी,कन्हैया लाल जी परिहार, कार्यकारिणी सदस्य 

राकेश सेंगवा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी देवास पातालपुरी बाबा अमरदास बाबाजी सहित सरपंच प्रतिनिधि सौरभ राठौर एवं आस पास से सैकड़ों हिन्दूसमाज के लोग  मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes