Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महाविद्यालय में मनाया विश्व हिंदी दिवस - NN81


जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश 

रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान 

नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता के निर्देशन में कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में विश्व हिंदी दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।व्याख्यान के मुख्य वक्ता हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक बद्रीलाल डाबी ने उपस्थित विद्यार्थियों को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति,विचार और आत्मा की अभिव्यक्ति है। तत्पश्चात इतिहास विभाग के सहायक  प्राध्यापक लविश जैन एवं समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक मुकेश कुमार दांगी ने हिंदी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी एवं एनएसएस प्रभारी काशीराम प्रजापति ने किया।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes