जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान
निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता हेतु लीगल एड क्लीनिक की स्थापना
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगर-मालवा के नेतृत्व में आम जनता को निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता प्रदान करने, उनके अधिकारों तथा कानूनी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस थाना सोयत कलां में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई है।
यह लीगल एड क्लीनिक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से संचालित रहेगा, जहाँ आम नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर सोयत थाना प्रभारी श्री रामगोपाल वर्मा, उपनिरीक्षक श्री श्रवण सिंह भाटी तथा पैरालीगल वॉलेंटियर श्री गोपाल मेघवाल उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं वॉलेंटियर्स द्वारा लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, उपलब्ध विधिक सहायता योजनाओं एवं कानूनी प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
लीगल एड क्लीनिक की स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कर न्याय तक उनकी आसान पहुँच सुनिश्चित करना है।

