रिपोर्टर: ललन कुमार गुप्ता
लोकेशन: जनपद पंचायत रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ ।
।
जिले में डिजिटल सेवाओं के नाम पर चल रही लापरवाही और अनीयताओं पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त रूप अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है।आम जनता को सरकारी व डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अब प्रशासन की बड़ी निगरानी में आ गए हैं।सीएससी मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देश पर की गई व्यापक समीक्षा और फील्ड वेरिफिकेशन के बाद जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले 59 कॉमन सर्विस सेंटर की आईडी तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है यही नहीं 400 से अधिक लंबे समय से निष्क्रिय सीएससी आईडी पर भी जल्द कार्रवाई की गाज गिरने वाली है। इस कार्रवाई से जिले में संचालित सीएससी नेटवर्क में हड़कंप मच गया है प्रशासन ने साफ निर्देश दे दिए हैं कि अब नियमों से समझौता नहीं होगा और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी । सीएससी बलरामपुर के जिला प्रबंधक निशांत सिन्हा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं कई कॉमन सर्विस सेंटर बिना स्थाई और निर्धारित पते के संचालित पाए गए जबकि कुछ संचालक एक ही आईडी का उपयोग अलग-अलग स्थान पर कर रहे थे इसके अलावा अनेक सेंटरों पर शासन द्वारा अनिवार्य रूप से तय कॉमन ब्रांडिंग बैनर सेवा सूची और रेट चार्ट तक नहीं लगाए गए थे,जो नियमों का सीधा उल्लंघन है जिला प्रबंधक में दो टूक कहा कि भविष्य में केवल वही सीएससी सेंटर संचालित होंगे जो सभी नियमों और शर्तों को पूरी तरह पालन करेंगे प्रत्येक केंद्र का स्थाई कार्यालय होना अनिवार्य होगा निर्धारित प्रारूप में बैनर और सेवा सूची को फ्रेम कर लगाना होगा,जिससे इसे स्टेट लोगों और सीएससी का नाम स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए,इसके साथ ही सभी वीएलई के लिए पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है,सभी प्रकार के लेनदेन केवल और केवल सीएससी पोर्टल के माध्यम से प्रतिदिन अपडेट करना होगा, अन्यथा कार्यवाही तय मानी जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन कॉमन सर्विस सेंटर की आईडी बंद की गई है वह आवश्यक सुधार कर सभी मानकों को पूरा करने के बाद जिला प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं।
