Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा में स्कूल की तीसरी मंजिल पर जोरदार धमाका, 'मौत' को छूकर लौटी 5 जिंदगियां: NN81

 

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

भीलवाड़ा जिले में तीसरी मंजिल पर सो रहा प्रधानाध्यापक का परिवार मलबे के बीच से जिंदा निकला, जिसे देख हर कोई दंग है। गैस लीकेज से हुए धमाके ने दीवारें तो ढहा दीं, लेकिन 5 जिंदगियों का बाल भी बांका नहीं कर पाया। फॉरेंसिक टीम की जांच और 25 फीट दूर गिरे दरवाजे के टुकड़े अब गहरे राज खोल रहे हैं।


भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के आर्य विद्या मंदिर परिसर में शनिवार तड़के एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। स्कूल की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में गैस लीकेज के कारण इतना जबरदस्त ब्लास्ट हुआ कि कमरे की दीवार ताश के पत्तों की तरह ढह गई और लोहे का दरवाजा रॉकेट की तरह 25 फीट दूर जाकर गिरा।नींद में था परिवार, यमराज ने दी दस्तक!

हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब स्कूल के प्रधानाध्यापक बालमुकुंद अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों के साथ उसी कमरे में गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक एक तेज गूंज हुई और कमरा मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दरवाजे के टुकड़े सड़क पार कर दूसरे घर के छज्जे पर जा गिरे। पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।बाल-बाल बचे मासूम और परिजन

कुदरत का करिश्मा ही कहिए कि इस भीषण धमाके के बावजूद प्रधानाध्यापक का पूरा परिवार मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकल आया। बालमुकुंद, उनकी पत्नी और तीनों बच्चियों को केवल मामूली चोटें आईं। सहायक उप निरीक्षक जयसिंह मीणा ने बताया कि गैस लीकेज से कमरा गैस चैंबर बन चुका था और एक छोटी सी चिंगारी ने बम जैसा असर दिखाया। घर का सारा सामान, टीवी, फ्रिज और अलमारियां खिलौनों की तरह बिखर गए।


FSL टीम ने जुटाए नमूने

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक स्पेशल टीम (FSL) भी मौके पर पहुंची। टीम ने मलबे से नमूने जुटाए हैं ताकि धमाके की सटीक वजह और गैस के प्रकार का पता लगाया जा सके। फिलहाल, सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes