Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन धूमधाम से संपन्न, 49 नवयुगलों ने शुरू किया दांपत्य जीवन: NN81

 

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली


भीलवाड़ा के हरनी महादेव मेला ग्राउंड में सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति द्वारा 9वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 जनवरी शुक्रवार (बसंत पंचमी) के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में सेन समाज के कुल 49 नवयुगलों ने एक साथ सात फेरे लेकर अपने गृहस्थ जीवन की शुरुआत की।


समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल सेन मांडल ने बताया कि आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। समिति के पूर्व अध्यक्ष भगत सेन ने बताया कि इस आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, मांडल विधायक उदय लाल भड़ाना, भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी, कोटड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, गोपाल तेली और मनोज बुलानी (अतिथि के रूप में) सम्मिलित हुए।


समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रतन सेन भादू ने बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रदेश के 4 अलग-अलग जिलों से सर्वजातीय जोड़े परिणय सूत्र में बंधने के लिए पहुंचे। इस मांगलिक अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सबसे पहले भगवान ठाकुर जी की गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई।


पाणिग्रहण संस्कार आचार्य मुरलीधर पंचोली के नेतृत्व में 42 विद्वान पंडितों की टीम द्वारा पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। धार्मिक मर्यादाओं का पालन करते हुए मंत्रों की गूँज के बीच नव-दम्पत्तियों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और अपने नए जीवन की शुरुआत की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes