@news nation81
(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(News nation81)
(जिला संवाददता बलिया)
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 23.01.2026 को थाना रसड़ा पर वादी की नाबालिग पुत्री का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर छेड़खानी शादी का दबाव एवं धमकी के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 28/26 धारा 74,115(2),351(3) बीएनएस व 3, 5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया जिसके क्रम में स्थानीय पुलिस टीम के उ0नि0 कुलदीप कुमार मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त में क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्धित अभियुक्त मो0 आरिफ अंसारी पुत्र एहसानुल हक निवासी पश्चिम मुहल्ला कस्बा रसड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
