Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

स्कूल नं. 4 में शुरू हुआ आयुष्मान आरोग्य केंद्र: NN81


 खामगाव  जिला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र
 


 मौलाना अबुल कलाम आजाद नगर पालिका सेमी इंग्लिश डिजिटल प्राथमिक शाला क्रमांक 4 जिया कॉलोनी खामगांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का अस्पताल 15 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया गया है राष्ट्रीय आरोग्य अभियान जिला परिषद बुलढ़ाणा अंतर्गत यह आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किया गया है इस अस्पताल को नगरी आरोग्यवर्धीनी केंद्र भी कहा जाता है यहां पर आम नागरिकों के लिए ओपीडी सुविधा उपलब्ध कराई गई है यहां पर एक डॉक्टर एक सिस्टम एक अटेंडेंट और एक सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराया गया है इस अस्पताल में एक केबिन डॉक्टर के लिए एक एक रूम वेटिंग रूम रखा गया है एक रूम सिस्टर के लिए दवाई देने हेतु और टॉयलेट भी उपलब्ध कराया गया है इस अवसर श्याम 5.15 बजे शाला समिति के अध्यक्ष डॉ शोएब अहमद , अस्पताल के डॉ अनिल नाईक और सिस्टर नफीसा अफरोजा  शेख , तथा अटेंडेंट और सफाई कर्मचारी  उपस्थित थे यह अस्पताल रोजाना दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शुरू रहेगा ऐसी जानकारी भी डॉ अनिल नाईक ने दी है 


मोहम्मद फारूक खामगांव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes