Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तहसील अधिवक्ता संघ पाली का शपथग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न - NN81



मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट 


बिरसिंहपुर पाली-- आज दिनांक 18 दिसंबर दिन गुरुवार समय तकरीबन 7 बजे मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील अधिवक्ता संघ पाली के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं प्रधान सत्र न्यायाधीश माननीय प्रियदर्शन शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट दीपक अग्रवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश मोहन डाबर, वरिष्ठ खंड न्यायाधीश श्रीमती पूजा गोले एवं अन्य न्यायाधीश उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, सचिव अमर सिंह, सह सचिव बसंत तिवारी, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं पुस्तकालय प्रभारी आरती सराफ सहित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

वक्ताओं ने अधिवक्ताओं की गरिमा, दायित्व एवं पाली न्यायालय भवन की कमी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। अतिथियों ने संघ को मर्यादा, अनुशासन और तकनीक के साथ कार्य करने का संदेश दिया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes