Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

टीकमगढ़ के‌‌ कलेक्ट्रेट के चेनल में फंदा डालकर आत्म हत्या करने की कोशिश गार्ड ने रोका, जांच के निर्देश - NN81



लोकेशन टीकमगढ़ मध्यप्रदेश 

रिपोर्ट जमील खान 

टीकमगढ़। गुरुवार को एक बुजुर्ग किसान ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, गेट पर तैनात पुलिस सुरक्षा गार्ड ने उन्हें तत्काल रोक लिया। बुजुर्ग किसान की पहचान जतारा तहसील के कुर्राई गांव निवासी छत्ता अहिरवार के रूप में हुई है।छत्ता अहिरवार पिछले दो साल से अपनी दो एकड़ कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री को लेकर परेशान थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे हताश होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

किसान के छक्ता अहिरवार ने बताया कि उनके  नाम कुर्राई गांव में दो एकड़ कृषि भूमि थी। कृपेंन्द्र ठाकुर ने धोखे से यह जमीन अपनी पत्नी वंदना देवी, निवासी मऊरानीपुर, के नाम करवा ली। उन्हें पेंशन दिलाने का बहाना बनाकर रजिस्ट्री करवाई गई थी। इस षड्यंत्र में उनके गांव का बबलू अहिरवार भी शामिल हमने‌ पहले भी कई जगह आवेदन दिए थे, लेकिन न तो रजिस्ट्री रद्द की गई और न ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने से परेशान किसान ने आज फांसी लगाई। सुरक्षा गार्ड ने तंत्काल‌ बचा लिया।

इस घटना पर टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल कटरे  मौके पर पहुंचे ओर किसान की‌‌ पूरी बात सुनने के वाद   किसान को तुरंत एडीएम से मिलवाया ।एडीएम ने किसान की पूरी बात सुनी और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि किसान की जमीन का मामला जतारा न्यायालय में विचाराधीन है और फिलहाल पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes