Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महापौर एवं विधायक द्वारा अमृत प्रोजेक्ट 2.0 के अंतर्गत वार्ड 82 में विकास कार्यों का भूमिपूजन - NN81



लोकेशन इंदौर म प्र 

 रूपेश कटारिया 

₹20 करोड़ की लागत से ड्रेनेज पाइप लाइन एवं ₹84 लाख से सेंट्रल रोड डिवाइडर निर्माण 


इंदौर दिनांक 18 दिसंबर 2025। जलकार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम इंदौर द्वारा शहर में किए जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला के अंतर्गत अमृत प्रोजेक्ट 2.0 के तहत वार्ड क्रमांक 82 में महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।


आज महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड की गरिमामयी उपस्थिति में वार्ड 82, सुदामा नगर डी एवं ई सेक्टर में लगभग ₹20 करोड़ की लागत से नवीन ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य तथा फुटी कोठी चौराहे से हवा बंगला तक ₹84 लाख की लागत से सेंट्रल रोड डिवाइडर निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।


 महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम इंदौर शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। अमृत प्रोजेक्ट 2.0 के माध्यम से शहर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध हो सके। 


इस अवसर पर जलकार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा बबलु ने बताया कि नवीन ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाए जाने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा, जिससे बारिश के समय जलभराव की स्थिति समाप्त होगी एवं नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा। वहीं सेंट्रल रोड डिवाइडर के निर्माण से यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।


कार्यक्रम में पार्षद श्री नितिन शर्मा (शानु), महापौर प्रतिनिधि श्री भरत पारख सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे। नागरिकों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes