राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में ऐतिहासिक दुर्ग कुंभलगढ़ पर क्रिसमस एवं 31 दिसंबर (नववर्ष) के अवसर पर पर्यटकों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। होटल व्यवसायियों ने पर्यटकों के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
होटल संगठन के अध्यक्ष भरतपाल सिंह शेखावत ने बताया कि नए साल के स्वागत को लेकर कुंभलगढ़ पूरी तरह तैयार है। होटल, रिसॉर्ट और होम-स्टे में विशेष पैकेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय व्यंजनों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
पर्यटन सीजन के चलते कुंभलगढ़ दुर्ग, आसपास के दर्शनीय स्थलों और बाजारों में रौनक बढ़ेगी, जिससे स्थानीय व्यापार को भी लाभ मिलेगा। प्रशासन और पर्यटन से जुड़े विभागों से भी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर समन्वय किया जा रहा है।
