खामगांव जिला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र
माजी नगर सेवक मोहम्मद आरिफ अब्दुल लतीफ , यासीन खान , सलीम शाह आदि मुस्लिम नागरिकों ने उपविभागीय अधिकारी डॉ रामेश्वर पुरी मार्फत राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन रवाना किया इस ज्ञापन में उल्लेख किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का अवमान का आरोप किया गया यह बाब अत्यंत चिंताजनक और निषेधार्य है भारत का संविधान सभी नागरिकों को सामान सम्मान और अभिव्यक्ति स्वतंत्रता का अधिकार देता है उपरोक्त घटना के चलते महिला का डॉक्टर का और अल्पसंख्यक समाज का अपमान हुआ है जो कि समाज में गलत संदेश जाता है इस घटना के चलते मुस्लिम समाज की महिलाओं में असुरक्षितता की भावना निर्माण होकर धार्मिक भावना दुखाई गई है नीतीश कुमार की सरकार को बर्खास्त करके अपराध दर्ज किया जाए ऐसी मांग भी की गई है और उपरोक्त महिला डॉक्टर को योग्य सम्मान और न्याय दिलाया जाए इस ज्ञापन पर मोहम्मद आरीफ आदि नागरिकों के हस्ताक्षर थे
मोहम्मद फारुक खामगांव
