Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चाइनीज मंझे की चपेट में आने से प्राइवेट शिक्षक की मौत - NN81


रिपोर्टर राहुल सिंह जौनपुर की रिपोर्ट 

जौनपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर आज बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे संदीप तिवारी उम्र 40 साल पुत्र विष्णु दत्त तिवारी  निवासी उमरपुर हरिबंधनपुर अपनी बेटी मन्नत को जो की कक्षा 2 की छात्रा है, बाइक से सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर घर जारहे थे कि जैसे ही वह शास्त्री ब्रिज पर पहुंचे चाइनीज मंझे की चपेट में आ गए, जहां पर उनकी गर्दन बुरी तरह से कट गई,

      स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई मृत्यु खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है,

 चाइनीज मांझा बंद होने के बाद भी आज भी खुलेआम धड़ले से बिक रहा है जिससे  लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है अब देखते हैं प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है, कोतवाली पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes