Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

समय सीमा की बैठक ,पहुंचविहिन गांव लंका में विद्युतीकरण कर ग्राम वासियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें - कलेक्टर ममगाईं - NN81





लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 


जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्दों में शौचालय निर्माण पूर्ण करने के निर्देश


नारायणपुर, 16 दिसम्बर 2025// जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न विकास तथा निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में अवागमन को सुगम बनाने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। धान खरीदी केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों में बारदाना सहित सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ममगाईं ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें, ताकि खरीदी कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो सकंे। जिले के पहुंचविहिन गांव लंका में विद्युतीकरण कर ग्राम वासियों को लाभान्वित करने के निर्देश विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्दों में शौचालय बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सड़क निर्माण कार्य, घरेलू ंिहंसा, नवगठित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को कार्यशील बनाये जाने हेतु समयबद्ध कार्य योजना के क्रियान्वयन, नवगठित पैक्स के पैक्स कम्प्यूटराईजेशन हेतु डीएलआईएमसी द्वारा प्रस्ताव पारित, भूमि विवाद, बेजा कब्जा, कृषि भूमि पर अवैध कब्जा, आर्थिक मुआवजा, अभिलेखों का विनिष्टीकरण, बालक आश्रम गारपा में सोलर लाईट सिस्टम, पेंशन, जी.पी.एफ., ग्रेजुएटी एवं एरियस का समाधान करने, राजस्व सर्वेक्षण की प्रगति, नक्सल पीड़ित परिवार हेतु अनुकंपा, सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति, राशन कार्ड, समग्र शिक्षा के तहत् स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों, नियद नेल्लानार योजनांतर्गत सड़क, बोर खनन, सोलर प्लेट, बिजली के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने विगत 05 वर्षों से प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा हेतु राजस्व वसूली प्रमाण पत्र जारी कर राशि की वसूली, नियद नेल्लानार क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में नवीन मद के रूप में प्रावधान के परिपेक्ष्य में 08 लाईवलीहुड कॉलेज भवन निर्माण एवं लाईवलीहुड कॉलेज नारायणपुर में 50 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति, आयल पाम पौधा के अंतर्गत अनुदान दिलाने, आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने शालाओं में शिक्षकों की उपस्थिति, पेंशन, आधार नामांकन एवं अद्यतन सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त आधार ऑपरेटरों की तैनाती, पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ममगाईं ने राशन व आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं, अनुकंपा नियुक्ति, भूमि रजिस्ट्री विवादों के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन गांव की ओर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिला स्तर अधिकारियोें को जिम्मेदारियां दिया गया है।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सुनिल कुमार सोनपिपरे, सौरभ दीवान, सहायक आयुक्त डॉ. राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes