गजेंद्र भार्गव - बुधनी
पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत के निर्देशन में तथा एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहगंज दिनेश चौहान की टीम ने बड़ी मात्रा मैं चोरी गए लोहे की पोल,प्लेट व राड जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 15/12/25 को फरियादी श्रवण कुमार चौधरी ने थाना शाहगंज उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखाई के ग्राम पिपलिया रोड पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिजली के पोल व लोहे की रोड चोरी कर ले गए हैं सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद किया गया दौरान विवेचना मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी सत्यनारायण सोनी एवं अकबर कुरैशी को शाहगंज नई बस्ती से गिरफ्तार कर हिम्मत अमली से पूछताछ करते आरोपी गणों द्वारा बताया गया कि उक्त चोरी गया मशरूका का खटपुरा के आगे नर्मदा परियोजना के पुराने रोड दाभोटा घाट के पास जंगल में टेंपो वाहन में छुपा कर रखा है तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी गणों के दिए गए मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपीगण की निशादही से अपराध सदर का संपूर्ण मसरूका 3 बिजली के लोहे के पोल पाइप एवं टेंपो वाहन समेत मौके से जप्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90,000 / रूपये का बरामद किया
अपराध क्रमांक- 379/25
धारा –303(2) bns
जप्त मशरूका - तीन बिजली के बड़े पोल पाइप नुमा जिन्हें लोहे के कट्टर से कटकर छोटे-छोटे टुकड़े कर टेंपो वाहन में रखा गया।
नाम अभियुक्त-1 सत्यनारायण सोनी उर्फ सतीश सोनी पिता मोहनलाल सोनी उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर 6 नई बस्ती शाहगंज
2 अकबर कुरैशी पिता प्यारे कुरैशी उम्र 36 साल निवासी जनता कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड भोपाल
सराहनीय योगदान -
थाना प्रभारी शाहगंज दिनेश चौहान , बकतरा चौकी प्रभारी एस आई मनोज मालवीय आरक्षक सौरभ ठाकुर आरक्षक रमेश दहिकर आरक्षक राकेश ठाकुर आरक्षक दिनेश घटोल आरक्षक शुभम श्रीवास्तव प्राइवेट वाहन चालक सूरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही
