Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैला सन्नाटा - NN81



लोकेशन : नौरोजाबाद // उमरिया

रिपोर्ट : मदनलाल बर्मन

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पौड़ी टोला, बड़ा पटौरा में शनिवार 20 दिसंबर को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामवासियों द्वारा तत्काल नौरोजाबाद थाना को सूचना दी गई। खबर आग की तरह आसपास के इलाकों में फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा कि मृतक व्यक्ति कहां से आया और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।

ग्रामीणों द्वारा की गई पहचान के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम पंचायत गहिरा टोला निवासी फेरु बैगा, पिता नादू बैगा, उम्र लगभग 48 वर्ष के रूप में की गई। सूचना मिलने पर नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए नौरोजाबाद भेजा गया।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम उपरांत शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

फिलहाल मृतक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस मामले को लेकर नौरोजाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes