Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम कुंडाली से सलकनपुर तक आस्था की पैदल यात्रा - NN81



लोकेशन: रायसेन, सिलवानी, ग्राम कुंडाली

संवाददाता: पंकज शर्मा

रायसेन जिले की सिलवानी तहसील अंतर्गत ग्राम कुंडाली से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सलकनपुर माता के दरबार तक पैदल यात्रा निकाली गई। इस पावन यात्रा के मुख्य यात्री 75 वर्षीय काशीराम जी लोधी रहे, जो विगत सात से आठ वर्षों से लगातार दिसंबर माह में ग्राम के युवाओं के साथ पैदल यात्रा कर माता के दर्शन हेतु सलकनपुर जाते हैं।

काशीराम जी लोधी का मानना है कि यह यात्रा क्षेत्र एवं ग्राम के लिए सुख, शांति और मंगलकामनाओं का प्रतीक है। वे माता से प्रार्थना करते हैं कि आने वाला वर्ष ग्रामवासियों के लिए खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।

यात्रा के दौरान ग्राम के युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल और सुरक्षित यात्रा की कामना की।

यह पैदल यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि ग्राम में एकता, संस्कार और परंपरा को भी मजबूती प्रदान करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes