खरगोन से संवाददाता अजीज सूफी
खरगोन 20 दिसंबर 2025। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-184 कसरावद में 20 दिसम्बर को समस्त बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। आयोग के नवीन निर्देशानुसार मास्टर ट्रेनर श्री अनिल रघुवंशी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें फॉर्म नंबर 6 भरने की प्रक्रिया बिंदुवार बताई गई। सभी नवीन मतदाताओं के लिए घोषणा फॉर्म भरना अनिवार्य है। इसी प्रकार फॉर्म नंबर 7 एवं फॉर्म नंबर 8 के बारे में बिंदुवार जानकारी दी गई। समस्त बीएलओ को 23 दिसम्बर 2025 को अपने मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन करना है। इस दौरान उन्हें दावे-आपत्ति के बारे में प्रशिक्षित किया गया। समस्त बीएलओ ने गणना फॉर्म निर्वाचन कार्यालय कसरावद में जमा किए। इस प्रशिक्षण में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सत्येंद्र बैरवा, एईआरओ श्री मुकेश मचार, निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री विजय कुमार वर्मा, हमीद खान, विधानसभा के 294 मतदान केंद्रों के बीएलओ उपस्थित रहे।
