लोकेशन. महाराष्ट्र-नंदुरबार
संवाददाता धडगाव. रवींद्र वलवी कि रिपोर्ट
नंदुरबार, 4 दिसंबर 2025 — मुंदलवड गांव के सेंगलखेतपाडा इलाके के ग्रामस्थों ने जिले के जिल्हा पुरवठा अधिकारी नंदुरबार को एक गंभीर निवेदन सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यहां संचालित स्वस्त धान्य दुकान के माध्यम से राशन वितरण में भारी अनियमितता हो रही है।ग्रामीणों के अनुसार, यह दुकान महिला बचत समूह द्वारा चलाई जाती है, जिसका नेतृत्व मोसरा पाडवी कर रहे हैं। आरोप है कि वे लाभार्थियों को निर्धारित राशन के वितरण से सरकते हुए धान्य को कालाबाजारी में बेच रहे हैं। सितंबर-अक्तूबर के महीनों में राशन वितरित न कर उसकी तस्करी की गई। जब ग्रामीणों ने इस संबंध में सवाल उठाए, तो महिला बचत समूह के प्रमुख ने धमकी देते हुए अपने प्रभावशाली संबंधों का हवाला दिया, जिसमें पुलिस स्टेशन, तहसीलदार, सांसद और विधायक तक हमारे संबंध है।स्वस्त धान्य दुकान महीनों में महज तीन दिन खुलती है, जिससे लोगों को राशन लेने में बड़ा नुकसान हो रहा है। ग्रामस्थों की शिकायत पर तालुका पुरवठा अधिकारी ने जांच की, जिसमें पहली नजर में भी धान्य की गड़बड़ी और भारी अपारदर्शिता सामने आई।इस गंभीर मामला को देखते हुए, मुंदलवड गांव के सेंगलखेतपाडा के ग्रामीणों ने महिला बचत समूह के खिलाफ तत्काल निलंबन और कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि लाभार्थियों को उनके हक का वितरण सुनिश्चित किया जा सके।इस निवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में विलास तडवी, कागडा वळवी, अशोक वळवी, वीरसिंह वळवी, वीपीसिंग वळवी, रविंद्र वळवी, महेश वळवी, दिनेश वळवी, सुनील वळवी, भांगा वळवी, सचिन वळवी, सुकेश वळवी आदि शामिल हैं।ग्रामीण न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और आशा करते हैं कि जिल्हा पुरवठा अधिकारी इस गंभीर मामले में शीघ्र कार्रवाई करेंगे।
