भीलवाड़ा = नगर विकास न्यास द्वारा इरास स्टीवर्ड स्कूल वाली 80 फीट रोड का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने शिकायत दर्ज कराई है।
माली ने नगर विकास न्यास के सचिव को पत्र सौंप कर स्टीवर्ड स्कूल वाली 80 फीट रोड पर किए जा रहे कार्य को अधूरा छोड़ने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। माली ने अपनी शिकायत में कहा है कि ईरास से लेकर देव छाया विहार कॉलोनी की दूरी मात्र 1 किलोमीटर है। जिसमें यूआईटी द्वारा 800 मीटर रोड बनाई जा रही है। जबकि देव छाया कॉलोनी में 200 घरों की बस्ती आवासित है, इसके बावजूद इस रोड को अधूरा छोड़ने पर कॉलोनी वासियों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। माली ने अपने पत्र में यह भी कहा कि अगर नगर विकास न्यास रोड को पूरा नहीं बनाती है, तो कॉलोनी वासियों के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर विकास न्यास द्वारा अन्य जगहों पर जहां पर अभी एक भी मकान नहीं बना व सुन-सान जगह पर तो बड़े-बड़े रोड बनाए जा रहे हैं, लेकिन जो कॉलोनी नगर विकास न्यास द्वारा अप्रूव्ड की गई व पट्टे जारी किए गए और विकास के नाम पर कई करोड़ रुपये कॉलोनाइजर से वसूल किए गए है। लेकिन अब तक कई दर्जनों कॉलोनियों में नगर विकास न्यास ने एक रुपया का भी कोई विकास कार्य नहीं कराया, जबकि अन्य जगहों पर जहां कोई बस्ती नहीं है और एग्रीकल्चर कालोनिया काटी जा रही वहां तो यूआईटी मेहरबांन होकर कई विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन खुद यूआईटी की अपनी कॉलोनी एपीजे अब्दुल कलाम, प्रियदर्शनी नगर, राजस्थान आवास मंडल में आज भी लोगों को रोड के लिए तरसना पड़ रहा है। जबकि पिछले 5 सालों से कॉलोनी वासियों ने कई दर्जनों बार अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। अब जाकर स्टीवर्ड 80 फिट वाली मात्र एक रोड नगर विकास न्यास द्वारा बनाई जा रही है वह भी अधूरी छोड़ने पर कॉलोनी वासियों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।
