संवाददाता गजेंद्र पटेल
लोकेशन जिला मंडला
एनएचएआई विभाग एक सप्ताह बाद भी अहमदपुर चौराहा पर नहीं बना पाई वेकल्पिक व्यवस्था, संगठन अब बैठेगा भूख हड़ताल सहित उग्र आंदोलन पर ...
एंकर - मंडला जिले के अंजनियां चौैकी अंतर्गत नेशनल हाईवे तीस पर स्थित ( एक्सीडेंटल जोन )अहमदुपर चौराहा हाईवे निर्माण के बाद से ही दुर्घटनाओं के लिए हादसा (गवाह) बन चुका है। हाईवे निर्माण के इन दस सालो में अब तक यहां सैकडो घटनाएं सामने आ चुकी है।इसमे कोई घायल तो कोई अपनी जान तक गंवा चुके है। लेकिन अब तक यहां कोई कारगार कदम नही उठाया जा रहा है। जिसमें स्थानीय जनों के द्वारा यहां काफी ज्यादा रोष देखा जा रहा है l इसके अलावा यहां क्षेत्रीय ग्रामीण द्वारा आवेदन निवेदन के साथ विगत 2022 वर्ष में सामूहिक धरना प्रदर्शन तक दे दिया है l बावजूद ग्रामीणों के पाले में कोई निराकरण की बात सामने नहीं आ रही l
इसी संबंध में यहां ओवरब्रिज की मांग को लेकर अंजनियां ग्राम पंचायत के युवा शक्ति संगठन के द्वारा सडक़ पर उतरकर बुधवार को अहमदुपर चौराहा के नजदीक धरना दिया गया है। जहां दिनभर चले इस शातिपूर्ण प्रदर्शन में संगठन सहित स्थानीयजन जनप्रतिनिधि और आसपास के गांव के लोगों का भरपूर समर्थन यहां देखने को भी मिला है l
दरअसल जबलपुर से रायपुर के बीच नेशनल हाईवे तीस में अंजनियां चौेकी अंतर्गत हाईवे पर स्थित अहमदपुर चौराहा ( एक्सीडेटल जॉन) बना हुआ है। यहां पिछले दस वर्ष पूर्व ही जबलपुर से लेकर रायपुर तक हाईवे का निर्माण एमपीआरडीसी द्वारा किया गया है। इस दौरान यहां अंजनिया चौकी के मेढाताल घाट से लेकर अहमदपुर मांद चौराहा तक पुरानी डामरी रोड को हाईवे निर्माण के दौरान कटाव करने बजाय सीधे- सीधे ढलान नुमा तरीके से हाईवे तैयार कर दी गई है l यहां ओवरब्रिज भी नहीं बनाया गया है l जिसके बाद से ही यहां आए - दिन सड़क हादसे हो रहे है l और लोग असमय ही काल के गाल में समांकर जान गंवा रहे है।
बीते 8 दिसंबर को भी यहां अहमदपुर चौराहा पर शनिवार- रविवार की दरमियान रात एक बडी सडक दुर्घटना सामने आई थी l जहां एक बेलगाम ट्रक छुई घाटी उतरते वक्त अनियंत्रित होकर अहमदपुर चौराहा पर खडी एक मालवाहक पिकअप वाहन को टक्कर मारते हुए कुछ दूर जाकर पलट गया था। इस भीषण सड़क हादसे मेंं स्थानीय अंजनिया के शीतल गुप्ता उम्र (47). एक (तेरह वर्षीय) बालक अरशद खान शाजापुर. और पिकअप मालिक धीरेंद्र पिता पंचम लाल जबलपुर वेदीनगर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी व ट्रक क्लीनर गंभीर रूप से घायल था l
युवा शक्ति संगठन जिला कलेक्टर और एसपी को भी सौंप चुका है ज्ञापन ...
यहां एक सप्ताह पहले ही गांव के युवा शक्ति संगठन अंजनियां के द्वारा संगठन के 40 से 50 युवाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर को अहमदपुर चौराहा पर हो रही घंटनाएं के संंबंध से अवगत कराते हुए वएक ज्ञापन सौपा गया था l जहां युवाओं की सौंपें गए आवेदन में अहमदपुर चौराहे पर हो रही दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाने मांग की गईं थी l इसके अलावा युवा शक्ति संगठन द्वारा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा संगठन को आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह के भीतर एनएचएआई विभाग वहां पर वेकल्पिक रूप व्यवस्था बनाते हुए घाट से लेकर अहमदपुर चौराहा तक लाईट ,सांकेतिक बोर्ड और बेक्रर की बनाने बना दिया जाएगा l लेकिन एक सप्ताह से अधिक दिन बीत जाने के बावजूद इधर अब तक (छुई घाट) से लेकर अहमदपुर मांद चौराहा तक एनएचएआई विभाग द्वारा वेकल्पिक व्यवस्थाएं जैसे कोई भी कार्य नहीं किया गया है l जिससे संगठन सहित आसपास के 40 गांव के ग्रामीण और स्थानीय जनों में गहरा रोष देखने मिल रहा है l
एक दिवसीय धरना प्रर्दशन के दौरान युवाओं की मांग ....
बुधवार को युवा शक्ति संगठन ने एक्सीडेंटल जॉन अहमदपुर चौराहा से कुछ ही दूरी पर हाईवे किनारे मैदान पर शांतिपूर्ण तरीके से एक दिवसीय धरना देते हुए l एनएचएआई विभाग के प्रति गहरा रोष प्रकट किया l और धरने पर ही मृतक की आत्माओं की शांति के लिए दिन में ही हनुमान चालीसा का आयोजन किया l और शांतिपूर्ण धरना अपनी मांगों पर अड़े रहे l दोपहर बाद अंजनियां नायाब तहसीलदार अजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और धरना समाप्त करने युवाओं को प्रेरित किया l इस दौरान युवा शक्ति संगठन के द्वारा नायाब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया है l
जिसकी मांगे नीचे दी गई है!
ज्ञापन में ये थी मांग ...
(1)मेढाताल घाट से लेकर बड़ा देव मंदिर तक ब्रिज का अतिशीघ्र निर्माण हो।
(2) अहमदुपर चौराहा पर एनएचएआई जल्द ही सांकेतिक बोर्ड सहित रेडियम व हाईमास्क लाईट लगाया जाये।
(3) मेढाताल घाट में बन रहे वेकल्पिक ब्रेकर जो अमानक तरीके से बनाए जा रहे है और दुर्घटनाओ कारगर साबित नहीं होंगे l इन्हें व्यवस्थित तरीके से बनाया जाए l
धरना दे रहे युवा संगठन की चेतावनी ...
इस दौरान अहमदपुर चौराहा से कुछ ही दूरी पर धरना दे रहे संगठन के युवाओं का जिला प्रशासन को चेतावनी भी दी गई l और कहां गया कि हमारे द्वारा जो निम्न मांगे बीते कुछ दिनों से की जा रही है l Star समाधान आज तक नहीं किया गया है l इस दौरान युवाओं ने सात दिवस के भीतर मांग पूरी ना होने की स्थिति मेंकी भूख हडताल पर बैठकर उग्र आंदोलन करने की बात भी कह डाली है l
धरना स्थल पर देर शाम सुंदरकांड का भी आयोजन ...
यहां धरना स्थल के समापन बाद युवा शक्ति संगठन द्वारा सुंदरकांड का आयोजन भी आयोजित कराया गया l इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बीते कुछ सालों से लेकर अब तक अहमदपुर चौराहे पर हुए हादसे पर जान गंवाने वाले बेजुबान जानवर और व्यक्तियों के शांति के लिए समर्पित था l यहां सुंदरकांड भजन की प्रस्तुतियां ठाकुर ताला वाले मंडला के द्वारा प्रस्तुत की गईl
6 साल में अब तक (छुई घाट ) में हादसे की संख्या -
ब्लैक स्पॉट के नाम से जानने वाला वाला छुई घाटी में यहां वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2024तक में कई दुर्घटनाएं सामने आ चुकी है l
2019 वर्ष की घटना -
2019 वर्ष में यहां 5 दुर्घटनाएं हुई है। इसमें चालीस घायल व पांच मौते हुई है। इसके अलावा आठ मवेशी घायल तो वहीं पाच मृत मवेशी शामिल है।
वर्ष 2020 की घटना -
वर्ष 2020 में यहां 4 दुर्घटनाएं सामनें आई है l इसमे आठ व्यक्ति घायल तो दो की मौते हुई है l इसके अलावा यहां दो घायल मवेशी और पांच मृत मवेशी शामिल है।
वर्ष 2023 की घटना -
वर्ष 2023 में यहां 8 दुर्घटनाएं हुई है इसमें बारह घायल हुए है l तो वहीं पांच की मौते शामिल है l इसके अलावा बारह मवेशी घायल और अठारह मवेशी मौते है l
वर्ष 2022 से लेकर 2024 तक की घटना-
2022, 2023,2024, इन 3 सालों में यहां सात दुर्घटना हुई है इसमें तीन की मौत हुई है।
नोट: यह आंकडे जिला पुलिस विभाग से प्राप्त हुए है। और ये सभी घटनाएं छुई घाटी ब्लैक स्पॉट एरिया पर हुए दुर्घटनाए के है।
