मुख्यमंत्री विष्णू देव सांय किसानों का टोकन तक जारी नहीं कर पा रही, रकबा घटाकर बिचौलियों को फायदा पहुँचाने का काम कर रही है, सतीश मंडावी, जिला अध्यक्ष बीजापुर आम आदमी पार्टी बीजापुर छत्तीसगढ़
जिला बीजापुर छत्तीसगढ़
जिला संवाददाता रवि गांधरला
आज आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश मंडावी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की छत्तीसगढ़ की बीजेपी सांय सरकार बीजापुर में किसानों की लगातार बढ़ती समस्याओं के बावजूद धान मंडी अब तक चालू नहीं करा पाई है , किसानों को 130 किलोमीटर तक का सफर कर मंडी पहुँचना पड़ रहा है, परंतु मंडी बंद पड़ी है और जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।
सांय सरकार किसानों को परेशान करने वाली झूठी सरकार साबित हो रही है।रकबा घटाकर, टोकन प्रक्रिया रोककर और खरीद विलंबित कर बिचौलियों को लाभ पहुँचाने की सोची-समझी योजना बनाई जा रही है, जो किसानों के साथ खुला अन्याय है।
आम आदमी पार्टी बीजापुर के लोकसभा उपाध्यक्ष श्री सहदेव मोरला , जिला सचिव प्रवीण उयका व जिला उपाध्यक्ष श्री सदाशिव यालम सभी ने कहा कि सरकार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदे, नहीं तो आम आदमी पार्टी बड़े स्तर पर किसानो के साथ चक्का जाम करने को बाध्य होगी।
आज के ज्ञापन सौंपने वालों में से , प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सतीश मंडावी, लोक सभा उपाध्यक्ष सहदेव मोरला, जिला सचिव प्रवीण उयका, जिला उपाध्यक्ष श्री सदाशिव यालम, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर कुड़ियम, यूथ विंग जिला अध्यक्ष मंगलू सोढ़ी, चैतू भोगम तथा अनेक साथी उपस्थित रहे।
