लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता खुमेश यादव
जिले में सुरक्षा शांति कानून व्यवस्था के साथ सामाजिक समरस्ता बनाए रखने जिले वासियों से अपील
नारायणपुर, 12 दिसम्बर 2025// जिला कार्यालय के सभा कक्ष में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई की अध्यक्षता में क्रिसमस डे, गुरू घासीदास जयंती एवं विभिन्न अवसरों पर कानून एवं शांति व्यवस्था तथा जिले के विभिन्न समुदाय संगठनों एवं समूहों के मध्य सामाजिक समरस्ता बनाये रखने के उदेश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। 18 दिसम्बर गुरूवार को गुरूघासीदास जयंती और 25 दिसम्बर गुरूवार क्रिसमस डे के अवसर पर जिले के चर्चों में मसीह समाज द्वारा प्राथना सभाएं आयोजित की जाएंगी। उपस्थित सभी समुदाय के सदस्यों से सुझाव मांगकर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था किया जाएगा।
गृह विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में अपर कलेक्टर पंचभाई के द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित कर जिले में किसी भी प्रकार की ज्वलंत मुदो पर समिति के माध्यम से निराकरण कराए जाने प्रत्येक माह शांति समिति की बैठक आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में 12 दिसम्बर को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। उपस्थित सदस्यों के द्वारा जिले में क्रिसमस डे के अवसर जिले के चर्चों में शांतिपूर्ण रूप से प्रार्थना सभाएं किये जाने विस्तृत चर्चा की गई। सामाजिक धार्मिक भावनाआंे को ध्यान में रखते हुए किसी भी धर्म जाति को प्रलोभन न दिया जाए, ऐसे करते पाए जाने पर शिकायत प्राप्त होने की स्थिति में दण्डनात्मक कार्यवाही किये जाने की जानकारी दी गई।
समिति के सदस्यों के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर गतिरोधक बनाने का सुझाव दी गई। अपर कलेक्टर ने उनके सुझाव को प्रस्ताव बनाकर शासन से मांग करने की बात कही गई। खदानों से माल वाहक वाहनों को चलाने वाले वाहन चालकों को समिति के सदस्यों के द्वारा सुझाव दिया गया है कि नशापान कर वाहन न चलावें, जिससे किसी भी प्रकार जनधन की क्षति न हो। सदस्यों के द्वारा माल वाहक वाहनों के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बनाने जिला प्रशासन से मांग की गई है। वाहनों की फिटनेस जांच कराने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये। राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता को नारायणपुर से कोण्डागांव जाने वाले मार्ग को शीघ्र प्रारंभ करने और माल वाहक वाहनों को संचालन करने का समय और रूट चार्ट बनाकर जिला प्रशासन को प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है।
अपर कलेक्टर ने जिले में चल रहे निर्माणाधीन सड़कों पर निर्माण किये जा रहे पुल पुलिया के पास आवाजाही वाहनों के लिए गुणवत्तायुक्त रास्ता बनाए जाने निर्देशित किया। नगरपालिका सीएमओ को निर्देशित किया गया कि नगरपालिका क्षेत्रों में नाली की सफाई, मछली विक्रेता और पुराना बस स्टैण्ड में ठेले एवं दुकान लगाए जा रहे हैं उन्हें व्यवस्थित किया जाए। इसी प्रकार शहर के सभी वार्डों में विद्युत लाईनों को सुरक्षा के दृष्टि से दुरूस्त करने विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया है। जिले में संचालित मटन मार्केट को अन्य जगह पर स्थापित किये जाने के लिए स्थान चिन्हांकित करने निर्देशित किया गया है।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मण्डावी, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, सीएमओ नगरपालिका आशीष कोर्राम, मसीह समाज के अध्यक्ष, परिवहन संघ के अध्यक्ष, अन्य समाजों के अध्यक्ष एवं सदस्यगण सहित अतिरिक्त पुलसि अधीक्षक, थाना प्रभारी, जिला परिवहन अधिकारी सहित पत्रकारगण उपस्थित थे।
