Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

युवा कांग्रेस का संकल्प अभियान राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में घर-गर संपर्क शुर - NN81


राजस्थान राजसमंद 

रिपोर्टर - मीठालाल गुर्जर 

युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संपर्क अभियान में राजसमंद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपलांत्री और पुठोल में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष चिराग पालीवाल के नेतृत्व में जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह अभियान प्रदेशभर मेंं युवाओं को राजनीतिक और समाजिक जागरूकता से जोड़ने के साथ साथ जनता की समस्या को प्राथमिकता समझ कर समाधान के लिए संघर्ष का संकल्प दिलाने वाला है। इस अभियान में आपकी समस्या, हमारा संघर्ष के मूलमंत्र के साथ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर जनता से सीधे संवाद कर रहे है। अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और सरकारी लापरवाई के मामलों को गंभीरता से सुना गया तथा भाजपा सरकार की विफलताओं एवं जनविरोधी नीतियों को तथ्यों सहित जनता के बीच रखा गया। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, महंगाई, पेयजल, सड़क एवं स्वास्थ्य सुविधा की कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को अभियान के दौरान विशेष रूप से उजागर किया जाएगा। युवाओं ने संकल्प लिया की इन समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा। अभियान का नेतृत्व युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष चिराग पालीवाल ने किया। उनके नेतृत्व में राजसमंद विधानसभा के युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई। युवा कांग्रेस का यह संकल्प अभियान आने वाले दिनों में विधानसभा के सभी गांव ढाणी और वार्ड तक पहुंचाया जाएगा ताकि हर नागरिक की आवाज को राजनीतिक शक्ति मिल सके और क्षेत्र के विकास में नई दिशा मिल सके। 

कार्यक्रम में छगन पालीवाल, हितेश व्यास, विजय श्रीमाली, प्रवीण पालीवाल, संजय श्रीमाली, विशाल सालवी, किशन सालवी, सहित अनेक युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes