Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना बैरिया में भोजनालय कक्ष व कस्बा चौकी में नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष का किया गया उद्घाटन । NN81



रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)

(News nation81)

(जिला संवाददता बलिया)


उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में प्रदेश के सभी पुलिस थानों को आधुनिकीकरण के क्रम में आज दिनांक 07.12.2025 को जनपद बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा थाना बैरिया में पुलिसकर्मियों के लिए नवनिर्मित भोजनालय कक्ष व चौकी कस्बा बैरिया में जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन किया गया एवं महोदय के थाना बैरिया का सम्पूर्ण भ्रमण किया गया, सभी कार्यालयों एवं मिशन शक्ति केन्द्र आदि का निरीक्षण कर सभी फाइलों एवं शिकायत रजिस्टरों का अवलोकन कर सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया गया । थाना पर नियुक्त चौकीदारों को ठंड में बेहतर ड्यूटियों सम्पादित करने हेतु कम्बल वितरण किया गया । महोदय द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को आम जनमानस में शान्ति एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तत्परता के साथ ड्यूटी करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।


थानाक्षेत्र अन्तर्गत मोबाइल की गुमशुदगी से सम्बन्धी प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बैरिया द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए 10 मोबाइल को बरामद कर उनके मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया। खोया हुआ मोबाइल प्राप्त कर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर मुस्कान आयी व बैरिया पुलिस को धन्यवाद दिया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानाक्षेत्र के आमजनमानस से वार्ता कर उनके जनसमस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारित हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए व साइबर अपराध, यातायात सम्बन्धी नियमों को जानकारी देते हुए जागरूक किया गया । 

इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह व पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक  रत्नेश दुबे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes