संजू नामदेव हरदा - समय के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही परिवर्तन होता जा रहा हैं आज की केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गई हैं ,बच्चों को प्रैक्टिकल नॉलेज देना भी बहुत जरूरी हो गया हैं,इसी क्रम को लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल ने आगे बढ़ाया हैं जिसके लिए कक्षा पांचवी से आठवी तक के बच्चों के लिए एक एजुकेशन ट्रिप की योजना बनाते हुए जयपुर शहर को चुना,इस ट्रिप में लगभग 50 लोग गए थे
वहां पर बच्चों ने आमेर किला,जयगढ़ किला, अल्बर्ट म्यूजियम ,बिरला मंदिर,सिटी सेंटर,हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर,जैसे ऐतिहासिक स्थल देखा ओर वहां का इतिहास जाना।
शाला के प्रिंसिपल एल एन राजपूत ने बताया कि यह उनकी पहली एजुकेशनल ट्रिप थी जिसको लेकर सभी बहुत ही उत्साहित थे और सच में जयपुर बहुत ही शानदार शहर हैं
शाला संचालक यशपाल कुशवाह ने बताया कि लिटिल लीडर्स स्कूल हमेशा से बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए जाना जाता हैं जिसमें इस ट्रिप ने एक ओर नया अध्याय जोड़ दिया हैं,जयपुर ट्रिप उनके ओर स्टाफ के लिए एक टास्क रही जिसको स्टाफ के सहयोग से बहुत ही सफलम तरीके से आसान बना लिया गया।
