Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्रीनाथजी उदयपुर टोलवेज़ की नई पहल: हाईवे पर दुर्घटनाएं घटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम। NN81



राजस्थान राजसमंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से श्रीनाथजी उदयपुर टोलवेज़ प्रा. लि. ने एक नई पहल की शुरुआत की है। हाईवे पर दुर्घटनाओं की संख्या कम करने के लिए कंपनी द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

टोलवेज़ कंपनी ने मार्ग पर बड़े आकार के चेतावनी बोर्ड, गति सीमा (स्पीड लिमिट) बोर्ड, तथा आवारा पशु क्षेत्र (Stray Animal Zone) संकेतक बोर्ड स्थापित किए हैं, जिससे वाहन चालकों को समय रहते आवश्यक जानकारी मिले और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।


इसके साथ ही, कंपनी ने सड़क किनारे स्थित ग्राम पंचायतों के सरपंचों को औपचारिक पत्र जारी कर उनसे आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र में पशुपालकों को जागरूक करें और पशुओं को सड़कों पर चराने या खुला छोड़ने से रोकें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को न्यूनतम किया जा सके।


कंपनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और यह पहल भविष्य में सुरक्षित व सुगम यातायात सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes