Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मंडला के बिछिया में पीएम श्री विद्यालय में छात्राएं ने क्लास रूम को बनाया शादी का मंडप, वीडियो वायरल - NN81



Report.by.gajendra patel

शिक्षा के मंदिर में अनुशासन को ताक पर रखकर छात्राओं द्वारा फिल्मी गानों पर रील बनाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिछिया विकासखंड के पीएम श्री विद्यालय घोंटा (घुटास) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राएं क्लासरूम के भीतर पढ़ाई करने के बजाय शादी का नाटक और रील बनाती नजर आ रही हैं। मामला जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए है l 


आईडी कार्ड की बनाई वरमाला - 


वायरल वीडियो में छात्राएं क्लास रूम की बेंच पर खड़ी होकर बहारों फूल बरसाओ, मेरे हाथ में तेरा हाथ हो और मुबारक हो तुमको यह शादी तुम्हारी जैसे बॉलीवुड गानों पर डांस कर रही हैं। हद तो तब हो गई जब छात्राओं ने स्कूल के फर्नीचर को शादी का मंडप बना दिया और किताबों की जगह अपने आईडी कार्ड को वरमाला की तरह इस्तेमाल किया। वीडियो में शादी की रस्मों के नाटक के लिए स्कूल के झाड़ू और क्लासरूम के अन्य सामान का भी उपयोग किया गया है।



जांच दल गठित, दोषियों पर गिरेगी गाज -


वीडियो वायरल होने के बाद सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग, वंदना गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर के आदेश पर एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया है, जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, भीमडोंगरी हाई स्कूल के प्राचार्य और घुटास स्कूल के शिक्षक शामिल हैं। सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों और संबंधितों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes