खामगांव जिला बुलढ़ाणा (महाराष्ट्र)
वन्य जीव प्राणियों के ट्रीटमेंट के लिए जनुना परिसर में 10.45 करोड रुपए लागत से निर्मित ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर (टी टी सी) अब उद्घाटन की प्रतीक्षा में है खामगांव से इतनी महादेव मार्ग को डामरीकरण काम शुरू है शीघ्र ही जनप्रतिनिधि इस चिकित्सालय का उद्घाटन कर आएंगे
पहले घायल वन्य प्राणियों को उपचार के लिए नागपुर अथवा पुणे ले जाना पड़ता था अब यह सुविधा जनुना परिसर के इस चिकित्सालय में उपलब्ध करा दी गई है
खामगांव तहसील अंतर्गत जनुना किन्हीं महादेव मार्ग पर
21880 स्क्वायर मीटर क्षेत्र मे यह टीटीसी निर्मित किया गया है जिसका निर्माण कार्य क्षेत्र 4782.53 स्क्वायर मीटर में किया गया है उपयोग में आने वाला एरिया 3546.87 स्क्वायर मीटर है.दरअसल घायल, विकलांग और अनाथ पशुओं को भर्ती करने, उनकी सर्जरी और दवाइयाँ उपलब्ध कराने के लिए एक सर्वसुविधायुक्त टी टी सी की आवश्यकता के अनुसार इस चिकित्सालय में घायल पशुओं के उपचार हेतु प्राथमिक उपचार कक्ष, सर्जरी हेतु ऑपरेशन थियेटर, गहन चिकित्सा एवं आइसोलेशन कक्ष आदि निर्मित किए गए हैं
जिस में कुल 20 केजेस (पिंजरे) निर्मित किए गए हैं इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर , एक स्टोर , एक्स-रे रूम , दो एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस , स्टोर और किचन , आई सी यू , 3 इन्डोर पेशेंट रूम निर्मित किए गए हैं साथ ही एनिमल एंक्लोजर , बर्ड्स एंक्लोजर , वेटरनरी ब्लॉक ए और बी , पोस्टमार्टम रूम , बर्निंग शेड निर्मित किए गए हैं
इस उपचार केंद्र में बिल्ली (तेंदुआ, बाघ), कैनिड (सियार, भेड़िया, लिंक्स), शाकाहारी (हिरण, काला हिरण, चीतल), शाकाहारी (नीलगाय, चिंकारा, सांभर, तिब्बती मृग, चार सींग वाला हिरण), बंदर (बोनट, लकड़बग्घा, चिंपैंजी, लंगूर, बबून) आदि जानवरों का उपचार किया जाएगा। इस उपचार केंद्र में तोते, कबूतर, मोर, चील, उल्लू, गिद्ध और अन्य उड़ने वाले पक्षियों का उपचार किया जाएगा
