Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया - NN81



पवई (1 दिसंबर):  विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया, जहाँ लोगों को एचआईवी/एड्स से संबंधित जानकारी, बचाव के उपाय और उपचार की सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया।


स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान “एड्स से बचाव – जागरूकता है समाधान”, “सुरक्षित जीवनशैली अपनाएँ” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एड्स से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। इस अवसर पर नि:शुल्क परामर्श एवं जांच के संबंध में बताया गया जिसमें कई लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।


विश्व एड्स दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम लोगों में जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा 1 दिसंबर से 2025 से 07 दिसंबर 2025 तक मनाया जाना है जिसमे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से एड्स/hiv के संबंध में आम जन समुदाय को जागरूक करने का लक्ष्य तय किया गया है जिस से hiv/एड्स के संबंध में अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes