संवाददाता
प्रदीप बैरागी झारड़ा
जिला उज्जैन
पत्रकारों के हितों की रक्षा व सम्मान व अधिकारों की लड़ाई में सदैव पत्रकारों के साथ खड़े रहेंगे -श्री यादव।
महिदपुर। उज्जैन प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल जी यादव के सम्मान में आंचलिक पत्रकार संघ महिदपुर–झारडा द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उज्जैन प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकारों सहित नागदा, झारडा, महिदपुर, खेड़ा खजुरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकार साथियों ने नंदलालजी यादव, का पुष्प मालाओं से आत्मीय स्वागत किया।
