राठ (हमीरपुर)। परम पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज के 131 वे जन्मोत्सव पर लक्ष्य परिवार की तरफ से 30 नवंबर रविवार को कस्बे के स्वामी ब्रह्मानंद इण्टर कॉलेज प्रांगण में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में विभिन्न रोगों के इलाज, परामर्श तथा जांच के लिए कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं देगी। निःशुल्क शिविर में न्यूरो सर्जरी, फिजियोथेरेपी, मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री रोग, अस्थि एवं जोड़ रोग, आयुर्वेद, नाक-कान-गला रोग, त्वचा रोग, कैंसर रोग, हॉम्योपैथिक उपचार सहित कई विभागों के अनुभवी डॉक्टर शामिल होंगे। डॉ. देशराज राजपूत, डॉ. ए.एस.के. अग्रवाल, डॉ. राजू राजपूत, डॉ. आर.के. राजपूत, डॉ. सुभाष राजपूत सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान करेंगे। लक्ष्य परिवार के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
वहीं स्वामी ब्रह्मानंद इंटर कालेज के हॉस्टल में प्रबंध कमेटी की ओर से स्वामी ब्रह्मानंद जी की मूर्ति का आवरण किया गया। इस मौके के पर प्रबंधक डॉ उमाकांत सिंह, लक्ष्मीनारायण राजपूत, तरुण राजपूत, एडीएम गुलाब सिंह, रमेश राजपूत, हजारों भक्त मौजूद रहे।
