(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(जिला संवाददता बलिया)
(News nation81)
बलिया जनपद के रसड़ा उप निबंधक कार्यालय रसड़ा के परिसर में गुरूवार को स्टांप विक्रेता एवं व्यापारियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उपनिबंधक कार्यालय का स्थानांतरण किए जाने का पुरजोर विरोध करते हुए चेताया कि व्यापारी एवं आमजन के हितों के लिए व्यापारी एवं स्टांप विक्रेता आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। व्यापारी नेता अविनाश सोनी ने कहा कि उक्त बेवजह उपनिबंधक कार्यालय को यहां से अन्यंत्र हटाया जाना आमजन मानस के हित में नहीं है। लंबे वर्षों से उपनिबंधक कार्यालय नगर के बीचोबीच स्थापित है। जिससे आमजन मानस की सुरक्षा के साथ-साथ व्यापारियों का भी हित है। व्यापारी समाज उप निबंधक कार्यालय का स्थानांरण का हर स्तर पर विरोध जारी रखेगा। स्टांप विक्रेता प्रतीक सिंह हैप्पी ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय किसी की जमीन पर स्थापित नहीं है। राजस्व विभाग द्वारा मुंसफी न्यायालय एवं कोतवाली तथा उपनिबंधक कार्यालय की जमीन की भी पैमाइश की गई जिसका साक्ष्य मौजूद है। अध्यक्षता कर रहे सभासद अशोक जायसवाल ने कहा कि स्टांप विक्रेताओं की लड़ाई में व्यापारी समाज हर मदद को तैयार है। उन्होंने अधिवक्ता भाइयों से मांग किया कि एेसी कोई मांग न करें कि जिससे व्यापारी समाज का नुकसान हो।
