लोकेशन बागली।
न्यूज़ रिपोर्टर आमीन मंसूरी
देवास दिनांक 17 दिसंबर 2025 क्षेत्रीय संचालक , स्वास्थ्य सेवाये उज्जैन संभाग उज्जैन डॉ दिलीप पीपल की अध्यक्षता एवम मेडिकल कॉलेज रतलाम की टीम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ देवेंद्र नरगावे, डॉ गौरव सक्सेना माइक्रो विभाग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सारिका रावत डॉ आनंद कुमार पाटीदार मेडिसिन विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली का निरीक्षण किया गया
टीम द्वारा में संस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लेबर रूम, एनबीएसयू ,एनआरसी का निरीक्षण किया गया दी जा रही सेवाओं के बारे में चिकित्सक ,स्टाफ से जानकारी ली रिकॉर्ड का अवलोकन किया ,भर्ती मरीजों से चर्चा की नवजात बच्चों के केयर और कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
क्षेत्रीय संचालक डॉ.दीपक पिप्पल ने स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने एवं आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसके जिले और ब्लॉक के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवास डॉ सरोजिनी जेम्स बेक , ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित नागर ,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ हेमंत पटेल डॉ दिनेश सोलंकी ,नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे ।
