राजस्थान राजसमंद देवगढ़: राजस्थान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में, मंगलवार दिनांक 16 दिसंबर 2025 को भीम में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा एक विशेष साफ-सफाई अभियान का आयोजन किया गया।
यह अभियान जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, भीम तथा अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक संघ, उपखण्ड भीम के संयुक्त तत्वावधान में सैनिक विश्राम गृह,भीम में चलाया गया।
कर्नल नेहरा के नेतृत्व में एकजुट हुए सैनिक इस पहल का नेतृत्व सेवानिवृत्त कर्नल सज्जन सिंह नेहरा ने किया। उनके मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विश्राम गृह परिसर की साफ-सफाई की।
इस अभियान में भाग लेने वाले प्रमुख भूतपूर्व सैनिकों में कैप्टन रणजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, सूबेदार वन्ना सिंह,मेजर धन्ना सिंह, मेजर डूंगर सिंह, सूबेदार बाबू सिंह रतिराम,सवाई सिंह, सूबेदार त्रिलोक सिंह, नायब सूबेदार रणजीत सिंह, डब्ल्यूओ हवलदार गोविन्द सिंह शामिल रहे।सैनिक कल्याण कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विजय सिंह, वरिष्ठ सहायक जितेन्द्र कुमावत और योगेन्द्र सिंह ने भी इस अभियान में अपना योगदान दिया।कर्नल नेहरा ने बताया कि यह अभियान सरकार के दो साल पूरे होने पर सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने विश्राम गृह परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया।
