मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पुनीत शाक्य रिपोर्टर की ख़ास रिपोर्ट।
विकासखंड पोहरी के भैंसरावन में फॉरेस्ट विभाग का कारनामा उजागर करते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर रविंद्र चौधरी को आवेदन देकर बन भू माफिया के खिलाफ लगातार जंगल काटकर अपनी सीमाओं को बढ़ाया जा रहा है जंगल पर रोक लगाई जाए सैकड़ो बीघा में बो रखी सरसो की फसल को नष्ट कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है
ग्रामीणों का कहना है लगातार भूमपियाओं द्वारा वन भूमि पर हरे भरे पेड़ों को काटकर अतिक्रमण किया जा रहा है जिससे हमारे पर्यावरण का भारी नुकसान हो रहा है
आदिवासियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है भू माफीओं पर अगर कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोगों को जंगल काटने को बेबस किया जा रहा है और हम आदिवासी एक बार जंगल काटने को निकल पड़े फिर हमें प्रशासन को रोकना भारी पड़ेगा
