राजसमंद। राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सोमवार को संपर्क विहीन सड़क योजना के अंतर्गत खंडेल से छुर बस्ती तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ढाई किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 1.50 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सुशासन, सर्वांगीण विकास और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतार रही है। अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ को सशक्त करता है और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाता है।
इसी क्रम में उन्होंने अटल पथ योजना के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पावर हाउस, मोही तक स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। 1.2 किलोमीटर लंबे इस अटल पथ मार्ग के निर्माण पर 1.09 करोड़ रुपए की लागत आएगी। परियोजना के तहत मार्ग पर दो पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे वर्षा ऋतु में भी सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा।
खंडेल में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष छितरमल जाट, महामंत्री अंबालाल गाडरी, एसटी मोर्चा के बालूराम भील, शान्तिलाल सुथार सोनियाणा, रमेश जाट लापस्या, उदयराम गाडरी खंडेल, रतनलाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मोही में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सोहनी देवी गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी, प्रशासक सरपंच रतनलाल भील, महामंत्री लालूराम पुरबिया, पूर्व सरपंच मांगीलाल कुमावत (एमड़ी), प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हीरालाल सालवी, बृजेश कुमार जाखड़ सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
पंडित शिवरतन खंडेलवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पट्टी का शिलान्यास कराया। इस अवसर पर रमेशचंद्र, शंकरलाल खटीक, किशनलाल धोबी, गोपाल टांक, रामलाल, हीरालाल, मांगीलाल कुमावत, जगदीशचंद्र, रूपलाल, फतेहसिंह, कन्हैयालाल सोनी, घनश्यामलाल, कन्हैयालाल माली, रतनलाल खटीक, भंवरलाल तेली, लालूराम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
