Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शहर के मुख्य मार्ग से महज 6 फिट की दूरी पर बन रहे फिजियो थैरेपि चिकित्सालय के भवन का किया गया विरोध - NN81



 एमसीबी (छ.ग.)                  

रिपोर्ट - मनीराम सोनी      


एमसीबी / जिले मे जिला चिकित्सालय चिरमिरी के सड़क के दूसरी ओर लाखों की लागत से फिजियो थैरेपि  चिकित्सा भवन का कार्य चल रहा है जिसके लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चिरमिरी के द्वारा शासन प्रशासन का आभार प्रकट किया जाता है। किंतु देखने वाली बात यह है कि मुख्य मार्ग से मात्र छः फिट की दूरी से ही इस भवन का निर्माण कराया जाना कितना सही है  जिसके लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से चिंता व्यक्त की जा रही है। कि जहां चिरमिरी नगर पालिक निगम  एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय द्वारा शहर में अतिक्रमण किए हुए मकानों को तोड़ने का नोटिस दिया गया था किंतु शहर वासी जिला चिकित्सालय के संचालन के लिए बिना किसी विरोध के स्वेच्छा से अपने दुकान एवं मकान को तोड़वा दिया गया। वही जब सरकारी भवन बनने की बात आ रही है तब किसी भी प्रकार से कोई भी गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। जबकि जहां पर भवन निर्माण कराया जा रहा है उसके पीछे भी भूमि खाली पड़ी हुई है प्रशासन चाहे तो वहां से भी भवन निर्माण कराया जा सकता था। फिर उसके बाद एक दम मुख्य मार्ग से महज 6 फिट की दूरी पर से फिजियो थेरेपी के भवन का निर्माण करना समझ से परे है वही संगठन के महासचिव ने बताया कि यह कोई आम भवन का निर्माण नहीं हो रहा है कि जैसे चाहे वैसे बन जाए ? एक तो शहर में वैसे भी सड़क चौड़ी नहीं है आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती हैं और यदि सड़क से लगकर चिकित्सालय का निर्माण किया जाता है तो हम दुर्घटना को जान बुझ कर निमंत्रण दे रहे हैं और कभी भी इससे बड़ी जन हानि को हम आमंत्रण दे रहे हैं । उन्होंने बताया कि इस विषय पर हमने पूर्व में भी नगर निगम के आयुक्त से बात की तो उन्होंने इसकी कोई अनुमति प्रदान नहीं की है, वही इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बात किया तो उन्होंने इसे देखने की बात कही  वही अनुविभागीय अधिकारी से बात करी गई तो वह अपने उच्च अधिकारियों से बात करने को कहा गया अब यह समझ में आ गया है कि शासन प्रशासन खुद एक बड़ी दुर्घटना के लिए चिकित्सालय का निर्माण करा रही है वहीं यदि इस पर कोई कार्य न किया गया तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी इस विषय को लेकर धरना प्रदर्शन या अन्य आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी आज ज्ञापन देने संगठन के नगर अध्यक्ष शाकिर अली जी, जिला महासचीव शेख इस्माइल जी, सुक्खू राम ध्रुवे जी शशि राज सिंह जी, शेख हसन जी भीम सिंह जी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes