Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

इंटरनेशनल बैडमिंटन कप में मलेशिया को हराया यूनेस्को के सदस्यों ने जाजू का किया सम्मान - NN81



न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के बैडमिंटन खिलाड़ी एवं नगर निगम के चित्रकूटधाम बैडमिंटन के अध्यक्ष सत्य नारायण जाजू ने थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित इंटरनेशनल बैडमिंटन स्वदेशी कप 2025 में भारत का शानदार प्रतिनिधित्व कर भीलवाड़ा लौटने पर सत्य नारायण जाजू का शहर स्थित चित्रकूट धाम बेडमिंटन हॉल में जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, स्थानीय विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम के चेयरमैन राकेश पाठक, नंदकिशोर पारीक, हरनारायण माली, पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, तोताराम माली, अशोक काबरा, पूर्व सभापति मधु जाजू, कैलाश कोठारी सहित यूनेस्को के कई सदस्य उपस्थित थे। 

जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने बताया कि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जाजू ने 70 प्लस के एक रोमांचक मुकाबले में मलेशियाई टीम को पराजित कर भारत को जीत दिलाई। जबकि एक अन्य कड़े मैच में उन्हें चाइना टीम से हार का सामना करना पड़ा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 10 देशों के बैडमिंटन खिलाडियों ने भाग लिया। थाईलैंड के पटाया सिटी में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित हुई। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेकर भीलवाड़ा के चित्रकूट धाम स्थित बैडमिंटन इनडोर हॉल में शहर के खेलप्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने जाजू का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया के साथ ही शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes